125वीं पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि , कायस्थ महासभा ने किया माल्यार्पण

बरेली । स्वामी विवेकानंद की 125वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया और युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में पटेल चौक स्थित पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मुकेश सक्सेना ने कहा कि 4 जुलाई 1902 को पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद ने मात्र 39 वर्ष की आयु में महासमाधि ली थी। उन्होंने अपने अल्प जीवन में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का विश्वभर में प्रचार-प्रसार कर भारत का गौरव बढ़ाया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने और उनके राष्ट्रनिर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजेश सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, मंजूलता, अमित आनंद, संतोष सक्सेना, अक्षय विसारिया, अंश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks