
बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली के निर्देश पर शुक्रवार को शशि वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से संजय नगर स्थित आर.के. कॉन्वेंट स्कूल में “सेव गर्ल चाइल्ड (बेटी बचाओ)” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बालिका सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध और बालिकाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
पीएलबी. सपना द्विवेदी व वंदना सिंह ने भी अपनी सहभागिता निभाई ।
कार्यक्रम में शशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष अधिवक्ता राशी पारसरी, प्रधानाचार्या पिंकल यादव, ज्योति सक्सेना, छत्रपाल सिंह, एस.के. रॉय, रीति भूटानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।