मीडिया कर्मियों के हित में बड़ा फैसला: आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान

बरेली । पत्रकार बंधुओं के लिए राहत और सुविधा भरी बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक विशाल सिंह ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान होने जा रही है। इतना ही नहीं, पत्रकारों की सुविधा के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि जिन पत्रकार बंधुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो वे अपने जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार भी करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन सका है, उनकी सुविधा के लिए सूचना विभाग शीघ्र ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के जरिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल शुरू होते ही इसकी जानकारी सभी पत्रकार बंधुओं को उपलब्ध करा दी जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks