DIG के निर्देशन में व्यापारी हत्याकांड का ₹1.50 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी है। बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पीलीभीत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी और ₹1.50 लाख के इनामी बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।
बताया जा रहा है कि 28 मई 2026 को बमरौली तिराहे पर व्यापारी पप्पू गुप्ता को बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में थाना बिलसंडा में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
हत्याकांड के मुख्य आरोपी सर्वजीत उर्फ शिवम पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन की ओर से ₹1 लाख और डीआईजी बरेली परिक्षेत्र की ओर से ₹50 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर जब टीम ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल, .315 बोर का तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक उमेश त्यागी और हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह का हाल जाना।
पुलिस के अनुसार मृतक बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत के खिलाफ लखीमपुर खीरी के कई थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज थे, जिसमें हत्या और गैंगस्टर एक्ट के मामले भी शामिल हैं। वर्ष 2025 में लखीमपुर खीरी में जीशान हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks