राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


बरेली, 24 जून। महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम सए नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से हुई हेराफेरी एवं अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन देने के उपरांत महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे में जिस प्रकार की हेराफेरी और गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं, वह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होना सरकार की मंशा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि शीघ्र ही इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। श्री दद्दा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस पूरे मामले का जल्द खुलासा नहीं किया गया और दोषियों को कानून के दायरे में नहीं लाया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में जबरदस्त विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पूर्व शिक्षक खंड एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वयं को सनातन धर्म की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन उसके शासनकाल में ही धार्मिक संस्थाओं की गरिमा और सनातन परंपराओं को आघात पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता के सामने जवाब देना होगा।
महानगर उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ऐसे कृत्य सामने आएंगे, जिनसे देश की प्रतिष्ठा को विश्व स्तर पर आघात पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश की आस्था का प्रतीक है और उससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनियमितता की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।


इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने ज्ञापन पत्र का वाचन करते हुए सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की न्यायिक अथवा उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।
ज्ञापन कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मुख्यरूप से पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार,प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जुनेद हसन एडवोकेट,प्रवीण मिश्रा,जीशान अफरीदी, मनोज सर घोष, मनोज शर्मा,एड. मोबिन अंसारी,मो शाहिद खान पूनम दीप सिंह एड., हाजी जुबेर, जोया खान, गोरंग घोष, तीरथ मधुकर, शाकिर सक्लेनी, देवेन्द्र प्रकश श्रीवास्तव, राममूर्ति लाल, उल्फत सिंह कठेरिया, कमरुद्दीन सेफी, इमरान मिया एवं जितेंद्र बाबू आदि मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks