24 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई NEET परीक्षा, DM ने किया औचक निरीक्षण

बरेली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने एफ. आर. इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफ. आर. इस्लामिया ब्वॉयज इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया को बारीकी से परखा


बरेली जिले में NEET परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 11,492 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,644 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 848 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा इंतजाम, अभ्यर्थियों की पहचान एवं प्रवेश प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की।
उन्होंने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश मिश्रा, नियुक्त मजिस्ट्रेटगण और केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks