15 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा योग सप्ताह का भव्य आगाज , डीएम ने की अपील

बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को प्रातः 6 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में बढ़ते मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य शारीरिक बीमारियों के साथ मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से बचाव में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और निरोगी जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है। सभी नागरिक कार्यक्रम में पहुंचकर योग का लाभ उठाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।
“करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ जिला प्रशासन ने सभी से योग सप्ताह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks