95 लाख के 462 मोबाइल बरामद : बरेली पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरे पर खोई खुशियां

बरेली। गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद अक्सर लोगों के लिए खत्म हो जाती है, लेकिन बरेली पुलिस ने अपनी तकनीकी दक्षता और प्रभावी कार्रवाई से एक बार फिर लोगों का भरोसा मजबूत किया है। मई माह में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 462 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 95 लाख रुपये बताई गई है।
रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बरेली पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
तकनीक बनी सफलता की कुंजी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सर्विलांस सेल, साइबर टीम और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया गया। लगातार निगरानी, डेटा विश्लेषण और फील्ड कार्रवाई के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों का हुआ सम्मान
मोबाइल रिकवरी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न थाना क्षेत्रों की साइबर टीमों को सम्मानित किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने टीम के पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बरेली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से मई 2026 तक कुल 5259 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10.5 करोड़ रुपये है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks