बरेली से मिली नई पहचान , सम्मान के साथ पूरी हुई IPS अंजना दहिया की प्रशिक्षण यात्रा

बरेली। पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा। जनपद बरेली में जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सुश्री अंजना दहिया ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया।
पुलिस कार्यालय बरेली में आयोजित एक गरिमामय विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सुश्री अंजना दहिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव, ज्ञान और व्यवहारिक दक्षता भविष्य में उनके पुलिस जीवन की मजबूत नींव साबित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंजना दहिया अपनी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और समर्पण भाव से पुलिस सेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।


समारोह में जनपद के सभी पुलिस अधीक्षक में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्र , एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एडिशनल एसपी सोनाली मिश्रा, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सुश्री अंजना दहिया को उनके आगामी दायित्वों और सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks