
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (IFTP) में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने सफलता के अनुभव साझा किए। छात्रों ने बताया कि संस्थान द्वारा स्नातक के बाद बैंकिंग एवं वित्तीय (BFSI) सेक्टर में करियर बनाने के लिए तीन महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उन्हें सफलतापूर्वक प्लेसमेंट भी प्राप्त हुआ।
छात्रों ने कहा कि IFTP के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की बदौलत आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने अपने करियर को नई दिशा देने के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक मनोज कुमार गुप्ता एवं गौरव नागपाल ने मीडिया प्रतिनिधियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है।
