बकरीद पर अलर्ट मोड में बरेली पुलिस : SSP अनुराग आर्य ने अफसरों संग की हाईलेवल मीटिंग

बरेली । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान SSP ने त्योहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल गश्त और पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में न होने पाए और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहे। साथ ही कुर्बानी के बाद मांस को ढककर ले जाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।


सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
ईदगाहों में साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाने के निर्देश भी दिए गए। वहीं पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
जनसुनवाई व्यवस्था को लेकर भी SSP सख्त नजर आए। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।


यूपी-112 पुलिस रिस्पॉन्स व्यवस्था की समीक्षा करते हुए SSP ने कहा कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो तथा मौके की वास्तविक स्थिति का सही अभिलेखीकरण किया जाए।

बैठक के अंत में SSP अनुराग आर्य ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks