पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी ने मेधावी बच्चों का किया भव्य प्रतिभा सम्मान, तालियों से गूंजा श्रीहरि मंदिर बारात घर

बरेली । रविवार शाम पंजाबी समाज के लिए गर्व और सम्मान का एक यादगार पल देखने को मिला, जब पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्री हरि मंदिर बारात घर में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं मॉडल टाउन सोसाइटी अध्यक्ष रवि छाबड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सीए विशाल अरोड़ा, पारुल मलिक, सोनिया अतुल कपूर एवं अतुल कपूर उपस्थित रहे।


इस अवसर पर समाज के उन प्रतिभाशाली बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी मेहनत और सफलता से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे पंजाबी समाज का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान बच्चों ने भजन, मनमोहक नृत्य, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. के. एम. अरोरा ने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन करती आ रही है, ताकि बच्चे समाज और देश के लिए प्रेरणा बन सकें।
कार्यक्रम में सम्मानित बच्चों को सर्टिफिकेट, नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर हरमीत सिंह मेहता, विनीश अरोरा, अंकित सबलोक, सचिन भाटिया, गोविंद तनेजा, एम.जी. भाटिया, मनोज अरोरा, अश्विनी ओबेरॉय, परुष अरोरा, तिलक राज दूसेजा, अमरजीत बग्गा, संजय आनंद, पिंका बख्शी, मनमोहन सबरवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. के.एम. अरोरा — अध्यक्ष
हरमीत सिंह मेहता — सचिव
विनीश अरोरा — कोषाध्यक्ष
अंकित सबलोक — कार्यक्रम संयोजक
गोविंद तनेजा
मीडिया प्रभारी — पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks