27 साल की उम्र में पड़ा बड़ा हार्ट अटैक…मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीज की बचाई जिंदगी

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी

बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के डॉक्टरों ने एक 27 वर्षीय युवक की जान बचाकर बड़ा उदाहरण पेश किया है। युवक को अचानक गंभीर हार्ट अटैक आया था, जिसका कारण निकला “क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन” यानी दिल की मुख्य धमनी का पूरी तरह ब्लॉक होना।
बताया गया कि मरीज राजेश मौर्य ( बरेली )को पहले कभी दिल की बीमारी नहीं थी और न ही परिवार में ऐसा कोई इतिहास था। अचानक सीने में तेज दर्द और बेचैनी के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां जांच में मामला बेहद गंभीर निकला।


मैक्स हॉस्पिटल की मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक टीम ने तुरंत इमरजेंसी CABG सर्जरी कर युवक की जान बचा ली। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता था।
सीटीवीएस विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. वैभव मिश्रा ने कहा कि अब हार्ट अटैक केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा। 20 से 30 साल के युवाओं में भी तेजी से गंभीर हृदय रोग देखने को मिल रहे हैं।
डॉक्टरों ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि
अगर सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना या असामान्य थकान जैसे लक्षण दिखें तो उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल न करें।


खराब लाइफस्टाइल, तनाव, धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और अनियमित दिनचर्या युवाओं में हार्ट डिजीज का बड़ा कारण बन रही है।
डॉक्टरों ने फिटनेस, नियमित जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की अपील की है, ताकि समय रहते दिल की बीमारी से बचा जा सके।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks