
बरेली। 22 मई को कृषि विभाग की बड़ी मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण बैठक आईवीआरआई संस्थान स्थित विवेकानन्द ऑडिटोरियम, इज्जतनगर में पूर्वान्ह 10:30 बजे आयोजित होगी।
गोष्ठी की अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन करेंगे, जिसमें अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे।
आयुक्त बरेली मंडल भूपेन्द्र एस चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, नई तकनीकों के प्रयोग और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में कृषि योजनाओं की समीक्षा के साथ आगामी खरीफ सीजन की रणनीति भी तय की जाएगी।
