इश्क, शक और कत्ल… छात्रा हत्याकांड का सीबीगंज पुलिस ने मुठभेड़ कर किया सनसनीखेज खुलासा

बरेली । सीबीगंज इलाके में मिले छात्रा के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंध, शक और गुस्से में की गई हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।
दरअसल 16 मई को दिल्ली-लखनऊ हाईवे के पास एक खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में मृतका की पहचान शीशगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नीतू के रूप में हुई। पुलिस को प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने के सबूत मिले।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीगंज पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें आरोपी अशोक कुमार का नाम सामने आया।


पुलिस के मुताबिक 17 मई की रात आरोपी को पकड़ने के लिए हाईवे पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह मृतका को पिछले छह वर्षों से जानता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मोबाइल में दूसरे युवकों की फोटो और चैट देखने के बाद उसे शक हुआ। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और मृतका का पर्स बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks