नशे में स्टेयरिंग थामी तो होगी कार्रवाई : बरेली यातायात पुलिस का चला बड़ा अभियान

बरेली । सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त अभियान चलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एवं पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खां के निर्देशन में 16 और 17 मई को जिले के प्रमुख टोल प्लाजा— फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, भोजीपुर, नवाबगंज और फरीदपुर में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से कुल 7794 वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 188 चालक, प्रेशर हॉर्न के 196, मॉडिफाइड साइलेंसर के 15, हूटर के 2 तथा फर्जी नंबर प्लेट और बिना HSRP वाले 183 वाहनों समेत कुल 584 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने इस दौरान करीब 47 लाख 74 हजार रुपये का चालान भी किया।


चेकिंग के साथ-साथ “Meet and Greet” अभियान के तहत परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें,

नशे की हालत में वाहन न चलाएं और अनधिकृत साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व हूटर का प्रयोग न करें, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks