
बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तांबा चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया। इस कार्रवाई में 2 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
👉 मामला 28 अप्रैल 2026 का है, जब सिविल लाइंस निवासी शिवानी जैन ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी फर्म पद्मावती एसोसिएट में अज्ञात चोरों ने दीवार के पास सुरंग बनाकर करीब 2 टन कॉपर स्क्रैप (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) चोरी कर लिया। इस पर थाना सीबीगंज में मामला दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।

👉 आज 6 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी किया गया तांबा बेचने के लिए 3 बदमाश ई-रिक्शा से झुमका तिराहा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बंडिया नहर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
👉 जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया, बदमाश भागने लगे। इसी दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
👉 पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
निजाम (24 वर्ष) – घायल
अब्दुल समी (22 वर्ष) – घायल
मोहम्मद खालिद (55 वर्ष)
पुलिस ने बरामदगी में
2 तमंचे (.315 बोर)
जिंदा व खोखा कारतूस
₹13,000 से अधिक नकदी
1 ई-रिक्शा
65 किलोग्राम चोरी किया गया तांबे का तार
👉 घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।