
बरेली। सिटी स्टेशन रोड सी एल हैरिटेज होटल में आज सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सुभाषनगर, मढीनाथ, नेकपुर और बदायूं रोड के निवासियों के साथ पार्षद राजेश अग्रवाल ने चौपला फ्लाईओवर पर लगने वाले जाम और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों स्थानीय लोग और अन्य जिलों के राहगीर गुजरते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर की मरम्मत के नाम पर 45 दिनों तक इसे बंद किए जाने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि चौपला-बदायूं रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे अंडरपास का निर्माण ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। इससे जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी और एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।
“चौपला बदायूं रोड संघर्ष समिति”में घोषणा करते हुए कहा कि जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अंडरपास की जरूरत क्यों?
👉 डेढ़ लाख से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा लाभ
👉 सुभाष नगर, नेकपुर, मढीनाथ, बदायूं रोड, रेलवे स्टेशन, बिहारीपुर और सिविल लाइंस की बेहतर कनेक्टिविटी
👉 फ्लाईओवर के घुमावदार रास्ते से मुक्ति
👉 कांवड़ यात्रियों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत
👉 सुभाष नगर पुलिया बंद होने पर वैकल्पिक सुविधा

प्रेस वार्ता के बाद पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में संघर्ष समिति के सदस्य बसों और कारों से तख्तियां लेकर डीआरएम कार्यालय, इज्जतनगर पहुंचे। पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास के बावजूद नारेबाजी जारी रही। इसके बाद डीआरएम वीना सिन्हा स्वयं बाहर आईं और ज्ञापन प्राप्त किया।
डीआरएम ने आश्वासन दिया कि अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय को जल्द भेजा जाएगा, ताकि जनहित में उचित निर्णय लिया जा सके।

मंजू शर्मा, किरन तोमर, विमला, प्रेम सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, सुमित जायसवाल, शोभित सिंह, पंकज कश्यप, छोटेलाल शर्मा, संजीव चौहान, महेश बाबू, अमर, हरीश, एम.के. गोयल, सुशील, सोनू कश्यप, मिथुन, सागर, छेदा लाल, अतुल भारती, सचिन शर्मा सहित काफी संख्या मे उपस्थित रहे।