यूपी राज्यपाल का बड़ा एक्शन ! बच्चों के भविष्य प्रति सख्त संदेश

बरेली । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज तिलक इंटर कॉलेज के पास स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) पहुंचीं, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने बच्चों से सीधा संवाद किया, उनका हाल-चाल जाना और उनकी दिनचर्या की जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत भी परखी गई।
राज्यपाल महोदया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और उनके लिए स्वस्थ मनोरंजन के साधनों को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एवं एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सेकंड अंजनी तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks