
बरेली ।थाना भमोरा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद किया है ।
थाना भमोरा पुलिस ने आज प्रातः करीब 5:15 बजे चाँढपुर-बल्लिया रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खाटू श्याम मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया
तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।
अगनि पुत्र अमरपाल (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम चम्पतपुर
हिमांशु पुत्र प्रदीप कुमार (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम नगला
8.289 किलोग्राम अवैध डोडा छिलका
अपाचे मोटरसाइकिल (UP25EN2946)
2 मोबाइल फोन
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने डोडा छिलका एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और इसे छोटे-छोटे हिस्सों में महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे, जिसे आपस में बांट लेते थे।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।