
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हुई बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान परिजनों ने मौखिक रूप से बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर पहले भी डायल-112 और थाना इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए डायल 112 नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खां को

पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि डायल-112 या स्थानीय थाना स्तर पर सूचना मिलने के बाद क्या कार्रवाई की गई और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कॉल रिकॉर्ड, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका और मौके पर की गई कार्रवाई की भी बारीकी से समीक्षा की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कर्तव्य में शिथिलता सामने आती है, तो संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।