
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से लगभग 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 की देर रात थाना बारादरी पुलिस टीम रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास एक महिला स्मैक बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम तारा पत्नी सलीम निवासी सूफीटोला थाना बारादरी बरेली, उम्र 54 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में घूम-घूमकर बेचती थी।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 0291/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे स्मैक उसका दामाद फतेहगंज पश्चिमी से लाकर देता था, जिसे वह फुटकर में बेचकर अपना गुजारा करती थी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक
धनंजय पांडेय, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह (चौकी प्रभारी जगतपुर), हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल यश गौड़ तथा महिला कांस्टेबल पायल शर्मा रहे ,
फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर
न्यायालय में पेश किया जा रहा है।