
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अंधी पुलिया के पास खंडहर सरकारी टंकी की ट्यूबवेल के निकट से प्रेमदीप उर्फ लालू रॉक (26) पुत्र मुकेश निवासी पाल कॉलोनी, नेकपुर गौटिया अंतर्गत थाना सुभाषनगर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और इस संबंध में अपनी सफाई अदालत में वकील के माध्यम से देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, जानलेवा हमला और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थाना सुभाषनगर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।