एसपी सिटी व एडीएम सिटी ने शहर के मंदिरों का किया भ्रमण

बरेली । महाशिवरात्रि पर्व पर एसपी सिटी मानुष पारीक व एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने महाशिवरात्रि पर्व को  देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कर एवं  तैयारियों का निरीक्षण भी किया

मंदिर परिसरों एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बरेली पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कमर कस ली है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks