
अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत
बरेली, 08 जनवरी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज अवैध परिवहन के नियंत्रण हेतु चैकिंग प्वाइंटो (बहेड़ी टोल एवं दोहना टोल) पर गठित टीमों में तैनात अधिकारियो/कर्मचारियों की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रभावी रूप से डयूटी करने के निर्देश दिये गये तथा निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में बिना वैध प्रपत्र/ बिना आई0एस0टी0पी0 प्रपत्र के कोई भी वाहन निकलने न पाये।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य रूप से नैनीताल रोड, सिरसा चौकी रोड तथा नरायन नगला मार्ग (कताई मिल रोड) पर विशेष रूप से चैकिंग करने के निर्देश दिये गये तथा तीनों रूटो पर पी0टी0जैड0 कैमरे लगवाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में खनन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जब वाहन पकड़ा जाता है, तो कुछ वाहन चालक वाहन लाक करके भाग जाते हैं और ट्रक मालिकों द्वारा घर बैठे ही जीपीएस लाक कर दिया जाता है, जिससे वाहन को पुलिस स्टेशन ले जाने में परेशानी होती है, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि ऐसे वाहन चालकों/वाहन मालिको के विरूद्ध गुण्ड़ा एक्ट एवं गैग्स्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कराई जाये। पकड़े गये वाहनों को खड़ा करने हेतु एक होल्डिंग एरिया चिन्हित किये जाने के भी निर्देश दिये गये तथा वाहनों को टू-चैन करके लाने हेतु हैड्रा जैसे वाहन की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी , संभागीय परिवहन अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बहेड़ी, उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हाईवे, खानन अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला आबकारी अधिकारी तथा चैकिंग प्वाइंट पर तैनात अधिकारियों ,कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे ।