
जनपद एटा
“गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा, चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा।”
जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ।
अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस कार्यालय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) द्वारा जनपदीय क्राइम ब्रांच कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण।
आज दिनांक 15.08.2025 को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा आवास पर ध्वजारोहण करने के उपरांत, पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह क्राइम ब्रांच कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ दिलाई। ध्वजारोहण उपरांत मिष्ठान वितरित कर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान भारत सरकार एवं प्रशासन द्वारा चिह्नित किये गये पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद एटा के अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रदान किए गए सेवा पदकों का विवरण।
“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह, एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह को एडीजी आगरा जोन, आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।”
माननीय राष्ट्रपति, भारत सरकार द्वारा प्रदान पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र।
- निरीक्षक श्री छोटेलाल – सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक एवं हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र।
- सेवानिवृत्ति उ0नि0 परिवहन श्री अशोक कुमार शर्मा – सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र।
- उ0नि0 नागरिक पुलिस श्री हरपाल सिंह – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
पुलिस महानिदेशक यू0पी0 112 उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान प्रशस्ति पत्र।
- है0का0 सुनील कुमार- कमांडर (पीआरवी 1967 थाना जसरथपुर)
- का0 विजेंद्र बाबू – कमांडर (पीआरवी 1967 थाना जसरथपुर)
- का0 राजीव कुमार – पायलट (पीआरवी 1967 थाना जसरथपुर)
- होमगार्ड चालक सुधीर मिश्रा – पायलट (पीआरवी 1967 थाना जसरथ पुर)
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र।
- निरीक्षक श्री गोविंद सिंह – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- उ0निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री धर्मवीर सिंह – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- उ0निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री अवधेश कुमार- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- उ0 नि0नागरिक पुलिस श्री मदन दास – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- उ0निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री रामवीर सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- उ0निरीक्षक लिपिक श्री सुखबीर सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 शेर सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 सुधांशु कुमार शुक्ला- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 श्यामवीर सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 अरवेंद्र कुमार- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 नारायण सिंह – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 भूपेंद्र सिंह – अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 जितेंद्र कुमार- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 संजय सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 रामवीर सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 राजीव कुमार- उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 संजय गौतम- उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 रजनीश कुमार- उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 विमल यादव-उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 लखन कुमार- उत्कृष्ट सेवा पदक
- है0का0 शरीफ अहमद- उत्कृष्ट सेवा पदक
- का0 देवेंद्र सिंह -उत्कृष्ट सेवा पदक
- का0 गिरीश कुमार शर्मा – उत्कृष्ट सेवा पदक
तत्पश्चात उपस्थित पुलिस कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा इस दौरान समस्त जनपदवासियों एवं पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। जिला मुख्यालय के साथ साथ जनपद के प्रत्येक थाना एवं कार्यालयों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा श्री योगेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु श्री अवनीश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।