
एटा…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में महिला बीट सुदृढ़ीकरण हेतु महिला पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिला बीट सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले के विभिन्न थानों से आई महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। एएसपी ने महिला पुलिस कर्मियों को बीट बुक के सही उपयोग, बीट भ्रमण की प्रक्रिया और महिला बीट से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने और समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।