
एटा– थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता थाना मिरहची पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। मौके व निशानदेही पर 01 चोरी की मोटरसाइकिल, 07 सोलर प्लेट, 01 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस बरामद।
जनपद में सुदृढ एवं कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को 01 चोरी की मोटरसाईकिल, 07 सोलर प्लेट व 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
- अंशू उर्फ अंश उर्फ गुनगुन पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम नगला मंशी थाना मिरहची जनपद एटा ।
- आमिर पुत्र सेठ बाबू निवासी ग्राम श्यौराई थाना मिरहची जनपद एटा । बरामदगी
- एक मोटरसाइकिल
- 07 सौरऊर्जा प्लेट
- 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारातूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह थाना मिरहची जनपद एटा
- उ0नि0 श्री मुस्ताक खां थाना मिरहची जनपद एटा
- है0का0 577 सतेन्द्र सिंह थाना मिरहची जनपद एटा
- का0 1412 चरनसिंह थाना मिरहची जनपद एटा
- चालक है0का0 30 सतीशचन्द्र थाना मिरहची एटा ।