रंजय गुप्ता को जिला मऊ का उपाध्यक्ष और कमल कुमार मिश्रा को बनाया प्रयागराज का जिला उपाध्यक्ष!

लखनऊ:
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी विस्तार योजना को जारी रखा है। इसी क्रम में, रंजय गुप्ता को मऊ जिले का जिला उपाध्यक्ष और कमल कुमार मिश्रा को प्रयागराज जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी देते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल की केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे ने बताया कि संगठन का ज़मीनी स्तर से विस्तार किया जा रहा है। ये नियुक्तियाँ केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी, और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय के दिशा-निर्देशों के तहत की गई हैं।
इस महत्वपूर्ण पहल में संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी सहयोग मिला है, जिनमें यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममलेश मिश्रा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव भोला ठाकुर, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन निशांकात शर्मा, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के राष्ट्रीय महासचिव सचिन गुप्ता, उत्तर प्रदेश महिला चेयरमैन मीरा कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, थिस मास्क अजय कुमार राजभर और यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुप्ता शामिल हैं।
मऊ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जी के सहमति पर यह नियुक्ति की गई है
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल टीम का यह प्रयास लगातार जारी है, जिसके तहत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर नई कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इन नई नियुक्तियों से उम्मीद है कि संगठन को और गति मिलेगी और वह अपने लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कर पाएगा। इस अवसर पर सभी मीडिया अधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks