
एटा 27 जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त की बैठक का आयोजन जय अम्बे गेस्ट हाउस सोरो कासगंज में दिनांक 26-27जुलाई में आयोजित हुई।जिसमें मेरठ क्षेत्र के पालक तथा केन्द्रीय मंत्री विश्व हिन्दू परिषद माननीय दिनेश उपाध्याय जी का पूरे समय बैठक में मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें अनुज जी प्रान्त मंत्री विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के द्वारा अरविन्द सिंह चौहान को प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
हर्ष व्यक्त करने वालों में,मुकेश राठौर,आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, दिलीप शर्मा, हर्ष राठौर, आक्रोश सिंह,अतुल कुमार, अबनेंद्र राजपूत,मोहित हिमांशु वर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।