समाजवादी पार्टी संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस का कार्यक्रम चला रही है

एटा में जनेश्र्वर मिश्र हाॅल में समाजवादी पार्टी संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस का कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद के नेता विपक्षी दल लाल बिहारी यादव शामिल हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आमजन के अधिकारों की हिफाजत और संविधान में जन विरोधी नीतियों के संशोधन के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। नेता विपक्ष लाल बिहारी ने राज्य की सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल सरकार के प्रभाव में संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन वे आमजन के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे और संविधान बदलने का पुरजोर विरोध करते हुए भाजपा के मनसूबे को नाकामयाब करेंगे इस मौके पर समाजवादी पार्टी की एटा जिला कार्यकारिणी के तमाम कार्यकर्ताओं समेत सपा के पूर्व मारहरा और जलेसर से पूर्व विधायक रहे अमित गौरव टीटू , और रणजीत सुमन, मंजीत यादव, शराफत हुसैन काले, शशांक यादव सीटू, विनोद यादव, जसवीर यादव, जहीर अहमद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, सहित हजारो की संख्या मे सपा समर्थक शामिल हुए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks