
“हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे की पैसा ले लिया और सामान नहीं दिया “
उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा यह बयान देना इनके मानसिक दीवालिए पन का सबूत है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि सत्ता के मद में चूर होकर मंत्रीजी मर्यादित भाषा का भी ज्ञान भूल गए हैं। भारतीय वैश्य महासभा इस बयान की निंदा करती है। और मंत्री ए के शर्मा को वैश्य समाज से माफी मांगने की मांग करती है। यदि समय रहते इन्होंने माफी नहीं मांगी तो भारतीय वैश्य महासभा पुरे प्रदेश में आंदोलन करेगी तथा मंत्री महोदय का बहिष्कार करेगी।
भारतीय वैश्य महासभा मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी से अपील करती है वह ऐसे मंत्री को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त करें।