उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र

बिग ब्रेकिंग


नई दिल्ली। मानसून सत्र के बीच देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में बताया कि वे स्वास्थ्य कारणों से यह जिम्मेदारी निभा पाने में असमर्थ हैं।

धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा कि स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।

इस अप्रत्याशित कदम से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। संसद के मानसून सत्र के दौरान यह इस्तीफा देना कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

अभी तक राष्ट्रपति भवन या सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks