राहत पर वार, अघोषित तरीके से बंद की गैस सब्सिडी, ऐसे बंद की सब्सिडी

*राहत पर वार, अघोषित तरीके से बंद की गैस सब्सिडी, ऐसे बंद की सब्सिडी* केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को दी जाने वाली राहत (सब्सिडी) पर धीरे से कैंची चला दी है। जया गुप्ता/जयपुर। केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को दी जाने वाली राहत (सब्सिडी) पर धीरे से कैंची चला दी है। बिना किसी औपचारिक घोषणा के मई माह से गैस सब्सिडी को बंद कर दिया गया। यह लगातार पांचवां महीना है, जब प्रदेश में एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिली है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर अब बाजार दर पर ही मिल रहा है। वर्तमान में उपभोक्ताओं को 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 598 रुपए में मिल रहा है। 7 साल में बढ़ी कीमत केंद्र ने साल 2013 में सब्सिडी पैटर्न लागू किया था। उस समय सिलेंडर का आधार मूल्य 420 रुपए प्रति सिलेंडर निर्धारित था। रियायती दर और बाजार भाव के अंतर की राशि ही सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं के खाते में जमा हो रही है। जून 2020 में सिलेंडर की आधार कीमत बढ़ 594.50 रु. कर दी गई है। वहीं जुलाई में इसे 598 रु. कर दिया। यानी 7 साल में सिलेंडर की आधार कीमत में 178.5 रु.की वृद्धि की। 731 से 598 रुपए पर आया गैस सिलेंडर अप्रैल महीने में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी के घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 731 रुपए था। इस पर उपभोक्ताओं को 147.67 रुपए की सब्सिडी मिली थी। जो खातों में सीधे ही जमा हुई। सब्सिडी को घटा दिया जाए तो सिलेंडर 583.33 रुपए में मिला था। मई महीने में सिलेंडर की कीमत ही घटाकर 583 रुपए कर दी। हालांकि, जून में सिलेंडर कीमत में वृद्धि कर 594.50 रु. हो गई। ऐसे बंद की सब्सिडी अप्रैल से जुलाई तक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए। सरकार ने यह वृद्धि सिलेंडर के आधार मूल्य या सब्सिडी दर में की गई। ऐसे में सिलेंडर का आधार मूल्य व बाजार मूल्य बराबर हो गया। इसके चलते सब्सिडी बंद हो गई। पूर्व में सिलेंडर के बाजार मूल्य व आधार मूल्य में अंतर की राशि को सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं के खाते में जमा करवाई जाती थी। अप्रेल में मिली थी आखिरी बार सब्सिडी प्रदेश में करीब 1.60 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं।करीब 60 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं। इनमें से करीब 90 फीसदी सब्सिडी ले रहे हैं। आखिरी बार अप्रेल माह में 147.67 रुपए की सब्सिडी मिली थी। कम्पनियां सिलेंडर का आधार मूल्य बढ़ा सब्सिडी घटाती गई। सब्सिडी 5 माह से बंद है। उपभोक्ता सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। सिलेंडर की दर केंद्र सरकार तय करती है। आधार मूल्य में वृद्धि से सब्सिडी बंद हो गई है। कार्तिकेय गौड, महासचिव, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन ऑफ राजस्थान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks