बटेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब।।


लाखों श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक नगरी बटेश्वर धाम में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।।
कांवरियों ने गंगा जल चढ़ा कर भोलेनाथ से लिया आशिर्वाद।।
बाह(आगरा )उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम जिसे छोटी काशी भी कहा जाता है। सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार को कांवरियों ने ब्रह्मलाल महाराज पर जलाभिषेक कर मन्नत मांगी ।आपको बता दें कि बटेश्वर नाथ छोटी काशी के में यमुना किनारे बनी101मंदिरों की अद्भभुत श्रृंखला में से मुख्य मंदिर की शिवलिंग यमुना मैया की गोद से प्रगट हुई बताई जाती है। सावन मास के पहले सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बटेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर करते हुए भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वहीं हजारों की संख्या में कांवरिया शोरों के कचला घाट से गंगाजल भर लगभग 200 किलोमीटर नंगे पांव पैदल चल कर भोलेनाथ की आध्यात्मिक नगरी बटेश्वर धाम में कावड़ चढ़ाने पहुंचे। रात 12:00 बजे से बम बम भोले हर हर महादेव के नारों से गूंजता रहा बटेश्वर धाम। रामप्रवेश गुप्ता एसीपी बाह ने बताया कि बटेश्वर में सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराये जाने के लिए बाह, पिनाहट, शमशाबाद,आदि सर्किलों का फोर्स बुलाया गया है साथ ही एक बटालियन पी ए सी के जवान रविवार रात 12:00 बजे से ही मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभाले हुए हैं वहीं यमुना में स्नान करने पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीएससी गोताखोरों की नाउ लगातार यमुना नदी में गस्त कर रही है ।डॉक्टर जितेंद्र वर्मा अधीक्षक सीएससी बाह ने बताया कि मुख्य मंदिर के सामने टीन सेट परिसर में मेडिकल कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही किसी भी घटना दुर्घटना से निपटने के लिए एक एंबुलेंस 24 घंटे बटेश्वर कैंप कार्यालय पर तैनात है। जयप्रकाश गोस्वामी मुख्य पुजारी बटेश्वर नाथ मंदिर ने बताया के विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन के सोमवारों का महत्व समझते हुए लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, राजस्थान से लाखों की संख्या में श्रद्धांजलि यमुना मैया में स्नान कर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks