मंडल गठन एवं नामकरण का कार्य प्रारंभ किया

जिला कांग्रेस कमेटी एटा के अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले के नेतृत्व में मंडल गठन एवं नामकरण का कार्य प्रारंभ किया गया और यह कार्य क्रम निरंतर 14 जुलाई तक प्रत्येक ब्लॉक में चलेगा । जनपद एटा कोऑर्डिनेटर मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने शीतलपुर ब्लॉक मंडल गठन शुभारंभ के अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान निर्माताओं एवं संविधान दोनों का सम्मान करती है और उनकी रक्षा करना जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी के साथ खड़ी है, उनकी समस्याओं का समाधान करेगी भविष्य में आपके साथ रहेगी, कांग्रेस शासनकाल में लाया गया सूचना का अधिकार अधिनियम भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुत बड़ा हथियार है, श्रमिकों को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना सबसे महत्व पूर्ण थी। आज वर्तमान केंद्र सरकार बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के मामले में पूरी तरह से विफल है,किसानों को उनकी लागत का मूल्य नही मिल रहा है। जिला अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा संगठन पार्टी की रीड है माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देशन और राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठन सर्जन का कार्यक्रम जमीनी स्तर से चलाया जा रहा है वर्तमान सरकार की नाकामियों के कारण जनता कांग्रेस के साथ जुड़कर संगठन में भागीदारी ले रही है हम लोग प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के सपनों को साकार करने के लिए जुटे हुए हैं समय सीमा के अंतर्गत संगठन सृजन का कार्यक्रम पूरा किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने किया। कार्य क्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एकेश लोधी ,अरुणेश कुमार, नीरज मिश्रा मुकेश यादव भगवान स्वरूप प्रजापति,राम कुमार सक्सेना, नैन शर्मा,विजय सिंह शाक्य , अज़ीज़ फारूखी बुधपाल बघेल सोमवार दिवाकर,मोहम्मद सलीम, ओम वीर, यूनुस,गौरव यादव,अमर यादव,
किरण देवी आदि कांग्रेसजन उपस्थित हुए। आशिक हुसैन भोले अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एटा
¹

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks