
एसपी अंकिता शर्मा ने साप्ताहिक शुक्रवार की परेड सलामी लेकर आरक्षियों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार करवाई गयी ड्रिल की कार्यवाही
कासगंज ! आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्दशन में पुलिस लाईन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर मानसिक/ शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की दौड़ लगायी गई, साथ ही पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण ड्रिल कार्यवाही करायी गयी ।
तत्पश्चात द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरिक व भोजनालय आदि का निरीक्षण कर नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक कासगंज रविन्द्र कुमार मलिक एवं अन्य अधि0/कर्म0गण आदि मौजूद रहे !