
( पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पूर्ण आहुति देकर लिया गया सनातन धर्म को सशक्त करने का संकल्प )
एटा ! गत गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम के दौरान एमएलसी आशीष यादव उर्फ आशू एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप सहित जिला संयोजक प्रदीप गुप्ता भामाशाह पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट शाखा एटा की प्रवक्ता श्रीमती ओम लक्ष्मी के अवतरण दिवस पर उन्हें एवं उनकी पुत्री इंजीनियर श्रीमती शिवानी प्रियदर्शिनी सहित अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राम प्रकाश तिवारी एवं संतोष शर्मा ,कमल सिंह नेत्रपाल सिंह ,सुशील वार्ष्णेय, संतोष उपाध्याय, राम सुरेश तिवारी, कांता प्रसाद शर्मा ,नंदराम, होतीलाल, लालबहादुर आदि गायत्री परिजनों का माल्यार्पण एवं शाल पहनाकर अभिनंदन किया गया ! सम्मान समारोह से पूर्व पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ का भी आयोजन किया गया ! जिसमें राष्ट्र की एकता व अखंडता एवं समाज में शांति सद्भाव तथा भाईचारे की भावना को लेकर सनातन धर्म को सशक्त बनाए जाने के उद्देश्य के लिए एमएलसी आशीष यादव उर्फ आशु द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन कर उनकी अदृश्य शक्तियों से आशीर्वाद लेते हुए हवन पूजन के दौरान पूर्ण आहुति प्रदान की गई ! इस अवसर पर विनोद भास्कर ,डॉक्टर मोहन सिंह चौहान, सतपाल सिंह राठौड़ ,श्रीपाल सिंह सोलंकी ,मुन्नालाल शर्मा ,गायत्री देवी शर्मा ,मनोरमा शर्मा ,नीरज शर्मा ,अनिल शर्मा ,रामादेवी, राजेंद्री यादव ,उमा यादव, साधना त्रिपाठी ,निक्की कश्यप ,मीनाक्षी, क्षमा प्रियदर्शनी, लता शर्मा, देवांश वर्धन कश्यप , हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट,राजू कश्यप,कोमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे !