देश विदेश की छोटी बड़ी खबरे knlslive

?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे। वे 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

?प्रधानमंत्री मोदी ने आज आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन भगवान विट्ठल से प्रार्थना की जाती है कि उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे

?लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

?अमरनाथ यात्रा- तीन दिन में 48,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
7000 यात्रियों का चौथा जत्था गांदरबल-पहलगाम बेस कैंप पहुंचा

?देशभर में आज मनाया जा रहा है मुहर्रम
यह दिवस पैगम्बर मुहम्मद के पोते हज़रत इमाम हुसैन और उनके शागिर्दों की शहादत की याद में मनाया जाता है

?PM मोदी ने दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-
‘वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के प्रतीक रहे हैं’
‘उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया’
हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं- PM मोदी

?ElonMusk ने ट्रम्प से अलग होकर ‘अमेरिका पार्टी’ बनाने की घोषणा की।मस्क ने ट्रम्प के टैक्स बिल को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक बताते हुए आलोचना की।

?अमेरिका के टेक्सास में हाहाकार…
तूफान और बाढ़ की वजह से 51 लोगों की मौत
नदी किनारे कैपिंग कर रहीं 23 बच्चियां लापता,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks