
एटा, आज दिनांक 23 जून 2025 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर एवं जलेसर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में बैठक कर प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया तत्काल समाधान कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा को सौंपा
01 :- जनपद आगरा में प्रदर्शन कर रहे हैं किसानों पर लाठी चार्ज करने वाले दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
02 :- जनपद मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन कर रहे हैं किसानों पर लाठी चार्ज करने वाले दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
03 :- प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पंप योजना के तहत किसानों के यहां लगाए गए सोलर पंप सेट कमीशन के खेल में फेल अधिकारी नहीं कर रहे समस्या का समाधान जनपद एटा के गांव रिजोर निवासी ज्ञान सिंह शाक्य लंबे समय से परेशान है सभी किसानों की समस्या का तत्काल समाधान कराते हुए दोषियों का विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
04 :- सिंचाई विभाग एवं ड्रैनेज खण्ड द्वारा पानी निकास नाले एवं नदियों की सफाई / खुदाई केवल कागजों में या कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन को घास फूस में घुमाकर करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है तत्काल जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
05 :- अघोषित विद्युत कटौती से किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, बच्चे बहुत परेशान है तत्काल समस्या का समाधान कराया जाए।
जलेसर तहसील में राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा जी के साथ राजेन्द्र सिंह वर्मा, उदयवीर सिंह यादव, भगवान सिंह वर्मा, कलावती राघव, चंद्रपाल सिंह वर्मा सहित क्षेत्रीय किसानों ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
एटा सदर तहसील में प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिला महासचिव रवी चौधरी, हरिवंश सिंह राजपूत, रामवीर सिंह, ओमकार सिंह, अर्जुन सिंह, दयानंद सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।