बरेली में 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा किसान दिवस, डीएम करेंगे अध्यक्षता

बरेली। जिले के अन्नदाताओं और किसान बंधुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत हर माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले ‘किसान दिवस’ की तिथि में इस बार बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन 21 अक्टूबर 2026 को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अब यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
​समस्याओं का मौके पर ही होगा समाधान
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी महोदय करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 24 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से विकास भवन सभागार, बरेली में होगा।
​इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप किसानों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। बैठक में कृषि विभाग सहित खेती-किसानी से जुड़े सभी आनुषंगिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिले के प्रगतिशील किसान मुख्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन ने जनपद के सभी किसान बंधुओं से अपील की है कि वे संशोधित तिथि और समय का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks