एटा ब्रेकिंग..

एटा में पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा आधार भूत प्रशिक्षण (जे0टी0सी0) हेतु आये हुये रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत पुलिस लाइन एटा में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया व रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
*आज दिनांक 18.06.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा जेटीसी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पुलिस लाइन एटा में आये रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान रिक्रूट आरक्षियों की *आवासीय व्यवस्था, क्लासरूम, मैस, कैंटीन, परेड ग्राउंड, स्नानागार एवं शौचालय आदि* जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा उनके क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न होने देने एवं समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*