सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट मालिकों को यातायात के नियमों का पालन करने की दिलाई गई शपथ


एटा ! अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन द्वारा यातायात जागरुकता हेतु चलाये जा रहे “सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा आज बुधवार को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर ट्रांसपोर्ट के मालिकों के साथ मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया और यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता, एआरटीओ सत्येंद्र कुमार, प्रभारी यातायात अनिल वर्मा सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks