
ब्रेकिंग न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
बिजली की चपेट मै आने से झूलसे युवक हालत गम्भीर
हापुड़ के थाना बाबुगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 9 के संबंधित का मामला समय करीब 4:00 P M बजे नेचर शाईन होटल के बराबर में पुराना हाईवे बाबूगढ़ में निर्माणाधीन मकान में कुछ मजदूर एल्युमीनियम फ्रेम में शीशा लगाने का काम कर रहे थे फ्रेम का संतुलन बिगड़ने के कारण फ्रेम की पट्टी पास से गुजर रही बिजली की लाईन से टच हो गयी जिससे जाहिद पुत्र अनवर उम्र -35 वर्ष निवासी बुलंदशहर रोड हापुड़ , अमन पुत्र हकीमुद्दीन उम्र -22 वर्ष निवासी बाबूगढ़ छावनी थाना बाबूगढ़ , साजिद पुत्र नूरमोहम्मद उम्र -26 वर्ष निवासी करीमपुरा हापुड़ बिजली का करंट लगने से घायल हो गए बाबूगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल देव नंदिनी हॉस्पिटल हापुड़ में एडमिट करा दिया गया मौके पर परिजन भी आ गए है डॉक्टर के मुताबिक तीनों घायल खतरे से बाहर है कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।।