कार में लिफ्ट देकर युवक से लूट , हाईवे किनारे फेंक  बदमाश हुए फरार

बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे से बीसलपुर के लिए कार में लिफ्ट देने के बाद चार लोगों ने निगोही के युवक से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद उसे बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नवदिया झादा के पास हाईवे किनारे धक्का दे दिया। युवक की तहरीर पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव हसौआ निवासी रामवीर का कहना है कि वह रविवार को गुरुग्राम से घर के लिए निकला था। सोमवार तड़के 4:30 बजे निजी बस से सेटेलाइट बस अड्डा पहुंचा। यहां घर ले जाने के लिए दुकान से मिठाई खरीदी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा।

सेटेलाइट से कार को बीसलपुर रोड की ओर जाना था, लेकिन वह कार गलत दिशा में लेकर चला। इसका कारण पूछने पर कार सवार चारों लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। 14 हजार रुपये, सोने की चेन, मोबाइल फोन और मिठाई का डिब्बा उससे लूट लिया। इसके बाद हाईवे पर नवदिया झादा के पास उसे सुनसान स्थान पर कार से धक्का दे दिया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks