
एटा…
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन एनआईसी सभागार में ई ऑफिस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नागेंद्र नारायण मिश्र की अध्यक्षता में किया गया।
आयोजित सत्र में समाज कल्याण से संबंधित सभी विभाग एवं अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित विभागों के पटल सहायकों को ई ऑफिस संचालन के अंतर्गत फाइल्स क्रिएशन, रिसीव, डिस्पैच आदि संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्षवर्धन द्वारा उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कोई भी फाइल बिना ई ऑफिस के मूवमेंट के मूव न की जाए। नियमित रूप से ई ऑफिस का लॉगिन आईडी कर संचालन किया जाए।
सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष ई ऑफिस के नियमित संचालन संबंधी प्रमाण पत्र जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए।
बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेखा मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्षवर्धन मिश्रा, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू, डीपीओ संजय कुमार,श्रवण कुमार,दानिश आदि लोग उपस्थित रहे।