
नई दिल्ली कार्यालय ब्यूरो – भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी की दादी का आज स्वर्गवास हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से दादी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक ए.के. बिंदुसार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
पंडित बालकृष्ण तिवारी जी की दादी का जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार तिवारी जी और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।