सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 16.06.2025 को टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी– सीमा देवी पुत्री लटूरी सिंह निवासी कासिमपुर थाना निधौली कला एटा
प्रतिवादी– जुगेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहन नगला थाना सोरों जनपद कासगंज
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, म0हे0का0 मिथलेश, म0का0 पूजा, म0का0 वीनेश, रजनी, काउंसलर खुशबू शर्मा मौजूद रहे।