बिना अनुमति के नसबंदी करने पर केजीएमयू के तत्कालीन वीसी समेत चार डॉक्टरों पर एफआईआर

लखनऊ – बिना अनुमति के नसबंदी करने पर केजीएमयू के तत्कालीन वीसी समेत चार डॉक्टरों पर एफआईआर

कोर्ट के आदेश पर क्वीन मैरी के चार डॉक्टरों पर नामजद केस हुआ दर्ज।

हरदोई के परिवार ने चौक कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर।

एफआईआर के अनुसार 4 अक्टूबर 2022 को पत्नी की प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने कर दी नसबंदी।

लिखित तौर पर परिवार ने नसबंदी से किया था इंकार, बिना अनुमति के डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी।

इलाज के दौरान बच्चे की भी हो गई थी मौत, पीड़ित परिवार ने कोर्ट में लगाई गुहार।

कोर्ट के आदेश पर केजीएमयू के तत्कालीन कुलपति के साथ-साथ क्वीन मैरी के डॉक्टर अमिता पांडे, मोनिका अग्रवाल, निदा खान और डॉक्टर शिवानी पर दर्ज हुई एफआईआर।

हरदोई के रहने वाले हेमवती नंदन ने दर्ज करवाई चौक कोतवाली में एफआईआर।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks