आकाशीय बिजली गिरने से बाग में आम बीन रहे तीन बच्चों की मौत हो गई

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के दौरान काशीदासपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बाग में आम बीन रहे तीन बच्चों की मौत हो गई।
घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। गांव से 200 मीटर दूर तीन बच्चे आम बीनने गए थे। इनमें अंश यादव (12 वर्ष) और आशु यादव (10 वर्ष) दोनों राहुल यादव के पुत्र थे। उनके साथ अंश का चचेरा भाई आयुष यादव (12 वर्ष) भी था, जो अनिल यादव का पुत्र है।
आंधी-पानी के दौरान जब बच्चे आम बीन रहे थे, तभी आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
राम आसरे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks